लेखनी प्रतियोगिता -15-Aug-2023 स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस
देश की आज़ादी की खा़तिर
ना जाने शहीद हुए कितने
अपने प्राणों की देकर आहुति
तब जाकर आजादी का श्रृंगार किया...!!
जुनून भरा था रगों में उनके
आज़ादी के सपने का
तब खेली होली खून से थी
तब जाकर तिरंगा लहराया...!!
कतरा कतरा अपने जीवन का
किया निछावर वीर जवानों ने
देश की आन- वान रहे सलामत
तब किया समर्पित खुद को था...!!
गर्व है उन माँओं पर
जना जिन्होंने ऐसे वीर जवानों को
जिन्होंने देश की माटी के कण-कण में
खुद की सांसें वो डाली....!!
लिख गए तकदीर व स्वर्ण अक्षरों में
बनकर मातृभूमि के मतवाले
हो गये अमर वो वीर जवान
लिख कर जीवन मातृभूमि के कदमों में...!!
कुछ फांसी पर झूल गए
कुछ ने सीने पर खाई गोली
कुछ लड़े अहिंसा को साथ लिए
तब जाकर हमने आज़ादी का स्वाद चखा...!!
नमन है उन सब वीर सपूतों को
दिया जिन्होंने योगदान अपने प्राणों का
आज़ाद देश के वासी हम सब
आज उन्हीं के दम पर है...!!